

जस्सोलई के व्यास पार्क में 17-18 अक्टूबर को होगा दो दिवसीय डांडिया महोत्सव
बीकानेर। टाइगर यूथ क्लब सोसायटी, बीकानेर की ओर से 17 एवं 18 अक्टूबर को जस्सोलई स्थित व्यास पार्क में दो दिवसीय डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में शहरवासियों के लिए डांडिया, गरबा, संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। महोत्सव की शुरुआत जुगल किशोर ओझा ‘पुजारी बाबा’ के सान्निध्य में पोस्टर विमोचन के साथ हुई। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नवरात्रि के उल्लास, भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक लोक रंगों से शहरवासियों को जोड़ना है। आयोजन की तैयारियों को लेकर दीपक व्यास, आशीष आचार्य, महेश बिस्सा, प्रशांत बिस्सा, गोपाल व्यास, अभिजीत कुमावत, पीयूष पुरोहित, सुमित बिस्सा, ईशान व्यास, बालकिशन पुरोहित, ऋषिराज व्यास, शशांक व्यास, पवन व्यास सहित कई कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
