Bikaner Bikaner District Rajasthan

पेंशनर्स मीट आयोजित, 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स का सम्मान

पेंशनर्स मीट आयोजित, 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स का सम्मान
बीकानेर। भारतीय स्टेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय की ओर से एसबीआईएलडी में पेंशनर्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सौम्य रंजन साहू ने 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पेंशनर्स को स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पेंशनर्स से वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रखने तथा अन्य लोगों को भी साइबर अपराध से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में सुजीत कुमार सुमन, अभिषेक माथुर एवं निदेशक विभास झा ने 75 वर्ष से अधिक आयु के एसबीआई पेंशनर्स को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान वाई.के. शर्मा योगी, आर.के. श्रीमाली, आनंद शुक्ला, सैयद मुश्ताक अली एवं आर.के. शर्मा ने पेंशनर्स से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने मेडिकल पॉलिसी, कैशलेस सुविधा तथा डिस्पेंसरी सुविधा का विस्तार करने की मांग रखी। कार्यक्रम में आर.के. शर्मा, प्रदीप वर्मा, सुनील गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *