Bikaner Bikaner District Rajasthan

विकसित भारत-2047 का संदेश लेकर विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी

विकसित भारत-2047 का संदेश लेकर विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी
बीकानेर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, इंदिरा गांधी नहर परियोजना कॉलोनी के विद्यार्थियों ने विकसित भारत-2047 की संकल्पना को लेकर प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संदेशों से सजे पोस्टर लेकर विकसित भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और देशभक्ति का संदेश दिया। प्रभात फेरी के दौरान विद्यार्थियों एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने आरसीपी कॉलोनी क्षेत्र में आमजन को राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न संदेशों के माध्यम से लोगों से स्वच्छ एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने तथा राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश्वर कुमार साध ने कहा कि राष्ट्र के विकास में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *