

समूह गान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का सम्मान
बीकानेर। भारत विकास परिषद की मीरा शाखा द्वारा आयोजित समूह गान प्रतियोगिता में वीरा रंगा, धैर्या रंगा, राजनन्दनी ओझा, खुशी छंगाणी, रिद्धू सोलंकी, कविता कंवर, कल्पना शर्मा एवं कौशल्या कंवर ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर राजेश रंगा ने सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उमेश सिंह चौहान, हनुमान छिंपा, हरिनारायण आचार्य एवं आशीष रंगा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान हेमलता व्यास, नेहा भोजक एवं राव का भी सम्मान किया गया। आयोजन में उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
