Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

 7 अक्टूबर को होगा रक्तदान शिविर

महंत विमर्शानन्द गिरि महाराज ने किया शिविर के पोस्टर का लोकार्पण, युवाओं से रक्तदान की अपील
बीकानेर। सरला देवी पुरोहित चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भगतसिंह यूथ क्लब के सहयोग से 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के पोस्टर का लोकार्पण लालेश्वर महादेव मंदिर, शिवमठ, शिवबाड़ी के महंत विमर्शानन्द गिरि महाराज ने किया। इस अवसर पर महंत विमर्शानन्द गिरि महाराज ने रक्तदान को सराहनीय एवं पुण्य का कार्य बताते हुए कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वे स्वयं भी शिविर में उपस्थित होकर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। गिरिराज खैरीवाल, प्रभुदयाल गहलोत, योगेश पुरोहित एवं मंगल जोशी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। आयोजक योगेश पुरोहित ने बताया कि स्मृति शेष सरला देवी पुरोहित की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर 7 अक्टूबर को गोपेश्वर बस्ती स्थित पीएन पैलेस में आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *