Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

सादुल स्पोर्ट्स स्कूल की हैण्डबाल टीम ने जीता रजत पदक

सादुल स्पोर्ट्स स्कूल की हैण्डबाल टीम ने जीता रजत पदक
बीकानेर। 70वीं राज्यस्तरीय 17/19 वर्ष छात्र हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान, सीकर में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर की 17 वर्ष छात्र हैण्डबाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। विद्यालय के खेल सहायक प्रकाश सारस्वत ने बताया कि सादुल स्पोर्ट्स स्कूल की टीम ने लीग एवं सुपर लीग मुकाबलों में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया। टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में चित्तौड़गढ़ की टीम को 29-19 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रशिक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सायंकालीन सत्र में फाइनल मुकाबला सीकर और सादुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सादुल स्पोर्ट्स स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। टीम की इस उपलब्धि पर विक्रम सिंह ने प्रशिक्षक राकेश कुमार, खेल सहायक प्रकाश सारस्वत सहित पूरी हैण्डबाल टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *