Bikaner Bikaner District Rajasthan

अहिंसा और स्वच्छता का संदेश, पौधरोपण व श्रमदान से स्वच्छता पखवाड़े का समापन

अहिंसा और स्वच्छता का संदेश, पौधरोपण व श्रमदान से स्वच्छता पखवाड़े का समापन
बीकानेर। जन शिक्षण संस्थान की ओर से गांव उदासर में गांधी जयंती के अवसर पर ‘अहिंसा और हम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण के साथ स्वच्छता के लिए सामूहिक श्रमदान किया गया। इसके साथ ही संस्थान द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़े की विभिन्न गतिविधियों का समापन हुआ। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक ओम प्रकाश सुथार ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती है। दोनों महान व्यक्तित्वों ने अपने जीवन के माध्यम से देशवासियों को स्वच्छता, सादगी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि हमें स्वच्छता के साथ पर्यावरण संवर्धन के प्रति भी सक्रिय एवं सजग रहना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी महेश उपाध्याय ने बताया कि संस्थान द्वारा पिछले पंद्रह दिनों से जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इन कार्यक्रमों में संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में राजेश भाटी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *