Bikaner Bikaner District Rajasthan

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया महापुरुषों का स्मरण, विचारों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया महापुरुषों का स्मरण, विचारों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
बीकानेर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर एवं देहात के संयुक्त तत्वावधान में गांधी चौक में श्रद्धांजलि एवं स्मरण सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि देश वर्तमान में अनेक चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है, ऐसे समय में भी महात्मा गांधी के सिद्धांत पूरी तरह प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि गांधी के विचार समाज को सत्य, अहिंसा और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि हमारा दायित्व है कि महापुरुषों की जयंती केवल एक आयोजन तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उनके विचार हमारे व्यवहार और सार्वजनिक जीवन का हिस्सा बनें। इस अवसर पर कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण का स्मरण किया। जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि कार्यक्रम में गजेन्द्रसिंह सांखला, जियाउर रहमान, पार्षद नवरतन डागा, शान्ति बेनिवाल, उमा करल, सोहन चौधरी, डीसी गहलोत, नितिन वत्स सहित कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *