Bikaner Bikaner District Rajasthan

फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी आयोजित

फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी आयोजित
बीकानेर। सेठ रावतमल बोथरा गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं के लिए फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अर्पिता गुप्ता रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आशीष गर्ग उपस्थित रहे। इस अवसर पर शांतिलाल बोथरा, सीमा सुरोलिया एवं मनीषा बोथरा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक बेटी के भीतर प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व की क्षमता होती है। आवश्यकता केवल अपनी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने और आगे बढ़ने की है। फ्रेशर्स पार्टी में विभिन्न प्रतियोगिताओं के बाद प्राची गहलोत को मिस फ्रेशर, सोनू रामावत को मिस पर्सनैलिटी एवं नियति कच्छावा को मिस ब्यूटी क्वीन के खिताब से सम्मानित किया गया। वहीं फेयरवेल समारोह में जया सोलंकी को मिस फेयरवेल, हर्षिता शर्मा को मिस टैलेंटेड एवं मीनाक्षी बैद को मिस पर्सनैलिटी के खिताब से नवाजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *