Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

मेडिकल विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन के दिए व्यावहारिक सूत्र

मेडिकल विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन के दिए व्यावहारिक सूत्र
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में नवप्रवेशित एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर प्रेरक सत्र आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता बीके कमल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मेडिकल की चुनौतीपूर्ण पढ़ाई के बीच मन को शांत, एकाग्र एवं सकारात्मक बनाए रखने के व्यावहारिक सूत्र साझा किए। बीके कमल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन की प्रत्येक परिस्थिति हमारे नियंत्रण में नहीं हो सकती, लेकिन उस परिस्थिति को देखने का नजरिया और उसके प्रति हमारी प्रतिक्रिया काफी हद तक हमारे हाथ में होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ चुनौतियों का सामना करने और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. गौरव शर्मा एवं डॉ. रेखा आचार्य की भी सहभागिता रही। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर संवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *