Bikaner Bikaner District Politics Rajasthan

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस 29 को करेगी विरोध प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस 29 को करेगी विरोध प्रदर्शन
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 29 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार कोटगेट से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद कलेक्ट्रेट के सामने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में बीकानेर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *