Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

विश्व रेबीज दिवस पर 50 श्वानों-बिल्लियों का निःशुल्क टीकाकरण

विश्व रेबीज दिवस पर 50 श्वानों-बिल्लियों का निःशुल्क टीकाकरण
बीकानेर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में वेटरनरी मेडिसिन विभाग एवं कैनाइन वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर श्वानों एवं बिल्लियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर महाविद्यालय के चिकित्सा संकुल में आयोजित हुआ। शिविर का उद्घाटन डॉ. सुमंत व्यास ने किया। उन्होंने कहा कि आमजन में पालतू पशुओं के रूप में श्वानों के साथ-साथ बिल्लियां पालने की रुचि भी बढ़ी है। ऐसे में जनस्वास्थ्य की दृष्टि से पालतू पशुओं का रेबीज एवं अन्य बीमारियों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण बेहद महत्वपूर्ण है। टीकाकरण से पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने के साथ-साथ उनके पालकों को भी जागरूक किया जा सकता है। प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि शिविर में 19 श्वानों एवं 31 बिल्लियों सहित कुल 50 पालतू पशुओं को निःशुल्क रेबीज के टीके लगाए गए। साथ ही श्वान एवं बिल्ली पालकों को रेबीज रोग से बचाव एवं टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रो. बी.एन. श्रृंगी, डॉ. सीताराम गुप्ता, डॉ. मनोहर सेन, डॉ. संध्या मोरवाल, डॉ. जे.पी. कछावा, डॉ. प्रियंका कडेला सहित पीजी एवं पीएचडी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *