

कटारिया का व्यापार मंडल ने किया अभिनंदन
बीकानेर। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के बीकानेर आगमन पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की ओर से उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की ओर से आयोजित चिकित्सक एवं चिकित्सा सेवा सम्मान समारोह में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कटारिया को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत भी मौजूद रहे। राज्यपाल कटारिया ने कहा कि दूसरों के लिए जीने वाला इंसान ही सही मायने में इंसान कहलाता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान का गौरवशाली इतिहास रहा है और इसकी परंपराएं एवं संस्कार देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। समारोह में संजय जैन, कमल बोथरा, सुशील यादव, विनोद बाफना, विनोद गोयल, सुभाष मित्तल, शांतिलाल कोचर, प्रेम खंडेलवाल, संदीप बुधानिया, किशन लोहिया, विजय बाफना, विनोद भोजक सहित व्यापार एवं समाज से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे।
