Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रदीप जैन को पीएचडी की उपाधि

प्रदीप जैन को पीएचडी की उपाधि
बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के शोधार्थी प्रदीप जैन को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य ‘स्विस एल्बिनो चूहों के यकृत में विकिरण एवं मर्करी द्वारा उत्पन्न परिवर्तनों का पाइक्रोरिजा कुरोआ द्वारा रूपांतरण’ विषय पर डॉ. राजेंद्र पुरोहित के निर्देशन में पूर्ण किया। शोध के अंतर्गत विकिरण एवं मर्करी के कारण यकृत में होने वाले जैविक परिवर्तनों तथा पाइक्रोरिजा कुरोआ (कुटकी) के संभावित सुरक्षात्मक प्रभावों का वैज्ञानिक अध्ययन किया गया। उनके शोध में इन हानिकारक प्रभावों के विरुद्ध कुटकी की संभावित भूमिका का विश्लेषण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *