

शिक्षाविद व्यास को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। सादुल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट, बीकानेर के तत्वावधान में शिक्षाविद एवं शोध अधिकारी मदन मोहन व्यास ‘एसपी’ के असामयिक निधन पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बुलाकी शर्मा एवं राजाराम स्वर्णकार ने व्यास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राकेश शर्मा, पुस्तकालयाध्यक्ष विमल शर्मा एवं नम्रता चौधरी ने भी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि मदन मोहन व्यास का शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उपस्थितजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
