Bikaner Bikaner District Rajasthan

दुग्ध उत्पादों के मूल्य संवर्धन पर कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित

दुग्ध उत्पादों के मूल्य संवर्धन पर कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय के संघटक डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर में सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत ‘दुग्ध तथा दुग्ध उत्पादों का मूल्य संवर्धन’ विषय पर एक दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कतरियासर की 36 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों को दुग्ध उत्पादों की नई तकनीकों तथा उनके मूल्य संवर्धन की बारीकियों की जानकारी दी गई। डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पंकज कुमार थानवी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान पनीर, मसाला पनीर, छैना एवं संदेश सहित विभिन्न दुग्ध उत्पाद तैयार करने की प्रायोगिक जानकारी प्रदान की गई। डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में सीखी तकनीकों का उपयोग कर स्वरोजगार के अवसर विकसित करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *