Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

बच्चों को गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक

बच्चों को गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक
बीकानेर। स्पर्श ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में बच्चों को गुड टच एवं बैड टच के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बच्चों को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर, व्यक्तिगत सुरक्षा तथा किसी भी असहज परिस्थिति में विश्वसनीय व्यक्ति से सहायता लेने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यशाला में चंद्र प्रभा राजपुरोहित एवं नवाब अली ने विभिन्न गतिविधियों एवं उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी। साथ ही बच्चों को अपनी व्यक्तिगत सीमाओं को समझने तथा असहज स्थिति में बिना झिझक सहायता मांगने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर करुणा क्लब टीम के सदस्यों के साथ स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में सौरभ बजाज एवं रमेश कुमार मोदी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *