

राजसमंद में बीकानेर की बेटियों का दबदबा, काव्या स्वामी ने जीता जूनियर स्टेट बैडमिंटन खिताब
बीकानेर। राजसमंद में आयोजित हो रही योनेक्स सनराइज जूनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में बीकानेर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के 19 वर्ष युगल वर्ग में बीकानेर की काव्या स्वामी ने टोंक की शैरील के साथ जोड़ी बनाकर फाइनल मुकाबले में मोक्षिता और तनीषा की जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं काव्या स्वामी ने एकल वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। बीकानेर की एक अन्य प्रतिभावान खिलाड़ी जोशीका प्रजापत ने भी एकल वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। बीकानेर की दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेलप्रेमियों और बैडमिंटन जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
