

स्व. बोथरा की स्मृति में 24वें सप्ताह हुआ प्रार्थना व जीवदया सेवा कार्यक्रम
बीकानेर। स्व. संजय शाह बोथरा की स्मृति में आयोजित सामूहिक प्रार्थना, नवकार मंत्र जाप एवं जीवदया सेवा के तहत 24वें सप्ताह का सेवा कार्य श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में चिंतामणि पार्श्वनाथ मंदिर तथा मुरली मनोहर गौशाला, भीनासर में संपन्न हुआ। बोथरा की स्मृति में उनके मित्रों एवं सहपाठियों द्वारा श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामूहिक प्रार्थना एवं नवकार मंत्र जाप कर उनकी आत्मा की शांति, कर्म निर्जरा एवं उच्चतम गति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इस दौरान सामूहिक रूप से णमोकार मंत्र का जाप कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जय नारायण बिस्सा ने कहा कि संजय शाह बोथरा अपने मित्रों एवं परिचितों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे। इसके बाद भीनासर स्थित मुरली मनोहर गौशाला में जीवदया सेवा की गई। गौशाला में मूक गौवंश को हरा चारा, पौष्टिक आहार, गुड़ एवं सब्जियां खिलाई गईं। उपस्थित लोगों ने सेवा कार्य में सहभागिता निभाते हुए स्व. संजय शाह बोथरा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
