Bikaner Bikaner District Jaipur Rajasthan

शिक्षा में नवाचार और तकनीकी पहलुओं पर शिक्षक सम्मेलन में हुआ मंथन

शिक्षा में नवाचार और तकनीकी पहलुओं पर शिक्षक सम्मेलन में हुआ मंथन
बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का दो दिवसीय शिक्षक सम्मेलन गंगाराम उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। सम्मेलन प्रदेश प्रवक्ता यतीश वर्मा की अध्यक्षता तथा विशिष्ट अतिथि गुलाब नाथ योगी एवं भंगा सिंह यादव के सानिध्य में संपन्न हुआ। आनंद पारीक ने बताया कि सम्मेलन के समापन समारोह में शिक्षा में नवाचार एवं तकनीकी पहलुओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सुंदर कुमार बारूपाल ने कहा कि शिक्षा में सुधार तभी संभव है, जब शिक्षकों को केवल शिक्षण कार्य के लिए ही लगाया जाए और गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाए।समारोह में अंजुमन आरा, श्रीराम मूर्ति, ओम प्रकाश शर्मा, गणपत राम, अजय भाटी, माया पारीक, विद्या पारीक, सुबोध हर्ष, शिवशंकर, रामचंद्र, चैनाराम, विनोद डूडी, श्रीराम लेघा, अनिल थानवी, अशोक बारूपाल सहित अन्य ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर असलम मोहम्मद, यतीश वर्मा सहित शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *