Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

पड़िहार जिलाध्यक्ष और बिस्सा महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित

पड़िहार जिलाध्यक्ष और बिस्सा महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित
बीकानेर। राजस्थान माध्यमिक प्रायोगिक शिक्षा संघ का दो दिवसीय जिला सम्मेलन राजकीय शहीद मेजर जेम्स थॉमस उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिले के वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायकों एवं प्रयोगशाला सहायकों ने सक्रिय सहभागिता की। सम्मेलन के दौरान वरुण सिंह पड़िहार को निर्विरोध जिलाध्यक्ष तथा शुभम बिस्सा को निर्विरोध महामंत्री निर्वाचित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में प्रयोगशाला कार्मिकों से संबंधित 11 सूत्री मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। मांगों को लेकर सर्वसम्मति से आगामी कार्रवाई करने पर सहमति बनी। इस दौरान रघुवीर को उनकी सेवाओं तथा संगठन एवं प्रयोगशाला क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक त्रिलोक चंद, विनय त्रिपाठी, अमित चौधरी तथा सदस्य जावेद अख्तर, शैलेन्द्र पाल, गोविंद नारायण पुरोहित, नवनीत मारू, दीपक, जतिन सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *