

51 जरूरतमंद मरीजों का करवाया निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण
बीकानेर। सी.एम. मूंधड़ा फाउंडेशन की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत आर्थिक रूप से कमजोर 51 घुटना रोगियों का निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण करवाया गया। अहमदाबाद के के.डी. अस्पताल में उपचार के बाद मरीजों के बीकानेर लौटने पर उनके चेहरों पर खुशी नजर आई। फाउंडेशन के श्रीकिशन मूंधड़ा स्वयं मरीजों को रेल मार्ग से अहमदाबाद से बीकानेर लेकर पहुंचे। फाउंडेशन की ओर से इससे पूर्व भी 117 मरीजों का निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण करवाया जा चुका है। श्रीकिशन मूंधड़ा ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य केवल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को बेहतर एवं स्वस्थ जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है। द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों का निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण करवाना ट्रस्ट की सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इस अवसर पर वीरेंद्र किराडू, संतोष आसोपा, पवन पचीसिया, फिजियोथेरेपिस्ट भवानी शंकर, ऋषिराज रामावत सहित अन्य उपस्थित रहे।
