Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

रामदेवरा मेले में 22 सितंबर तक चलेगा निशुल्क भोजन सेवा शिविर

रामदेवरा मेले में 22 सितंबर तक चलेगा निशुल्क भोजन सेवा शिविर
बीकानेर। भल्ला फाउंडेशन की ओर से रामदेवरा मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए संचालित होने वाली निशुल्क भोजन सेवा की सामग्री एवं वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पंडित जुगल किशोर ओझा ‘पुजारी बाबा’ ने कहा कि बाबा रामदेव आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के प्रतीक हैं। रुणिचा में भादवा दशम के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था करना भल्ला फाउंडेशन का पुनीत कार्य है। विशिष्ट अतिथि राजेश चूरा ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से 22 सितंबर तक रामदेवरा स्थित भल्ला फाउंडेशन धर्मशाला में निशुल्क लंगर संचालित किया जाएगा। यहां मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने भल्ला फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक मेलों में श्रद्धालुओं की सेवा करना सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर हीरालाल हर्ष, सोहनलाल सेठी, तोलाराम पेड़ीवाल, हजारी देवड़ा, राजाराम स्वर्णकार, अशफाक कादरी, रत्ना महाराज, मोहनलाल आचार्य, बृजगोपाल जोशी, वीरेंद्र जोशी, रामदेव अग्रवाल, एन.डी. रंगा, सुभाष जोशी, विजय मुसरफ, शिवशंकर शर्मा, शक्तिरतन रंगा, राधेश्याम हर्ष, नारायण दास रंगा, मंगलचंद रंगा, मुरली मनोहर पुरोहित, बिंदु पुरोहित, गोपाल आचार्य, नागेश्वर जोशी, रवि पारीक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *