Bikaner Bikaner District Rajasthan

रामदेवरा जा रहे पैदल श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे सेवादार

रामदेवरा जा रहे पैदल श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे सेवादार
बीकानेर। बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए बीकानेर से रामदेवरा जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सेवादारों में उत्साह बना हुआ है। श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान, चिकित्सा, विश्राम और पेयजल सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में शहर के किन्नर समुदाय की मुखिया मुस्कान अग्रवाल ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ठंडे पानी का टैंकर रवाना कर सेवा कार्य की शुरुआत की। टैंकर रवाना करने से पूर्व सर्वोदय बस्ती स्थित बाबा रामदेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा बाबा की ज्योत के दर्शन कर आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर डाली बाई सेवा समिति के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पैदल रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सेवा कार्य लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *