

वार्ड 2 में कांग्रेस प्रत्याशी संजय आचार्य का सघन जनसंपर्क, घर-घर पहुंचकर मांगा समर्थन
बीकानेर। नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 2 में कांग्रेस प्रत्याशी संजय आचार्य ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। आचार्य ने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान संजय आचार्य ने मुरलीधर व्यास नगर सहित वार्ड क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों एवं कॉलोनियों में पहुंचकर मतदाताओं से संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं एवं क्षेत्र की आवश्यकताएं जानीं तथा चुनाव में समर्थन देने का आग्रह किया। घर-घर संपर्क के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों से आत्मीय मुलाकात हुई। आचार्य ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनाव तक सीमित नहीं होता, बल्कि जनता की समस्याओं को समझना, उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देना उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं में सुधार तथा आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।
जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी संजय आचार्य के साथ सत्यनारायण आचार्य एवं पंकज आचार्य हेमराज आचार्य, विनोद कुमार झंवर, दिनेश लखोटिया, एडवोकेट चौधरी सहित समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने भी मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। क्षेत्र में घर-घर संपर्क के दौरान चुनावी गतिविधियां तेज नजर आईं।
