

रौबीलों ने मतदान के लिए किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश
बीकानेर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मोहता चौक में रौबीलों द्वारा मतदान की अपील कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी के निर्देशन में स्वीप टीम ने मोहता चौक के पास बीकानेर के प्रसिद्ध रौबीलों गिरधर व्यास एवं अनिल बौड़ा सहित अन्य रौबीलों से संवाद किया और उनसे आमजन को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस अवसर पर सुरेश बिश्नोई ने कहा कि बीकानेर के रौबीलों की पहचान प्रदेशभर में है। अपनी विशिष्ट राजस्थानी वेशभूषा, व्यक्तित्व एवं पारंपरिक अंदाज के कारण रौबीलों का आमजन पर विशेष प्रभाव है। ऐसे में उनके माध्यम से मतदान का संदेश अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।
