


बीकानेर। नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 2 में भाजपा प्रत्याशी दीपक व्यास का घर-घर जाकर सघन जनसंपर्क अभियान जारी है। जनसंपर्क के दौरान व्यास ने वार्ड की विभिन्न कॉलोनियों एवं मोहल्लों में पहुंचकर मतदाताओं से संवाद किया और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान कॉलोनीवासियों ने दीपक व्यास का स्वागत करते हुए उन्हें समर्थन का भरोसा दिलाया। स्थानीय लोगों ने कहा कि वे उन्हें मत देकर विजयी बनाएंगे। इस दौरान वार्डवासियों ने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से भी प्रत्याशी को अवगत कराया। दीपक व्यास ने कहा कि वे वार्ड की समस्याओं एवं विकास कार्यों से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस बार उन्हें वार्डवासियों का आशीर्वाद एवं समर्थन मिलता है तो वे उनकी समस्याओं के समाधान और आवश्यक विकास कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी और जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का प्रयास किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान समाजसेवी भैंरूबक्श आचार्य ने दीपक व्यास का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वार्ड के कॉलोनीवासी एवं समर्थक मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान व्यास को मिल रहे समर्थन से चुनावी माहौल में उनकी सक्रियता बढ़ी है।
