

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों और प्रतिभाओं का सम्मान
बीकानेर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बारह गुवाड़ में शिक्षक दिवस समारोह उल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक यास्मीन बानो ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता संस्था प्रधान विनीता तंवर ने की। इस अवसर पर शिक्षकों एवं प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयरामसर में भी शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य रतनलाल छलाणी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। सुनीता चंदेल एवं नीतू देवी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। समारोह के दौरान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में अमित कुमार शर्मा, मीरा वर्मा, अनीता कुमारी, प्रवेश यादव, अनीता यादव, विकास वर्मा, भैरव कुमावत, योगिता भाकर, सूची सरदाना, सोनू शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
