Bikaner Bikaner District Rajasthan

मूंदड़ा के खिलाफ एसीबी कार्रवाई पर कांग्रेस मुखर, जिलाध्यक्ष सियाग ने घर पहुंचकर लगाया ‘डरो मत’ पोस्टर

मूंदड़ा के खिलाफ एसीबी कार्रवाई पर कांग्रेस मुखर, जिलाध्यक्ष सियाग ने घर पहुंचकर लगाया ‘डरो मत’ पोस्टर
बीकानेर। देशनोक नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश मूंदड़ा के खिलाफ एसीबी द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। इसी क्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ‘डरो मत’ का संदेश लेकर देशनोक में ओमप्रकाश मूंदड़ा के निवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मूंदड़ा के घर पर ‘डरो मत’ संदेश वाला पोस्टर लगाया और उन्हें भरोसा दिलाया कि दबाव और कार्रवाई के इस दौर में कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी है। सियाग ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि एसीबी की कार्रवाई के माध्यम से मूंदड़ा को डराने तथा राजनीतिक दबाव में लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी सरकारी दबाव से डरने वाले नहीं हैं और अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है तथा किसी भी प्रकार की कार्रवाई के बावजूद लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *