

भाजपा बीकानेर देहात ने निकाय चुनावों के लिए विधानसभा वार समन्वयक नियुक्त किए
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात ने आगामी निकाय चुनावों को लेकर विधानसभा वार समन्वयक टोली की घोषणा की है। संभाग चुनाव प्रभारी मुकेश दाधीच एवं संभाग प्रभारी डॉ. मिथिलेश गौतम के निर्देशानुसार यह नियुक्तियां की गई हैं। जिला महामंत्री दिलीप राजपुरोहित ने बताया कि घोषित समन्वयक संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में संगठन एवं चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वे स्थानीय संयोजकों एवं सह-संयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर चुनावी गतिविधियों को गति देंगे। जिला पदाधिकारी सोनी ने बताया कि घोषित समन्वयक समिति में श्रीडूंगरगढ़ से भंवरलाल जांगिड़, नोखा से श्याम पंचारिया एवं शिवरतन ओझा, देशनोक से श्याम पंचारिया एवं जयकिशन उपाध्याय तथा खाजूवाला से सर्वाई सिंह तंवर को नियुक्त किया गया है।
