Bikaner Bikaner District Rajasthan

6 नगर निकायों के लिए समन्वय टोली घोषित की

भाजपा बीकानेर देहात ने छह नगर निकायों के लिए समन्वय टोली घोषित की
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने आगामी निकाय चुनावों के समन्वय के लिए छह नगर निकायों की समन्वय टोली की घोषणा की है। श्याम पंचारिया ने बताया कि नोखा, देशनोक, श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, नापासर एवं खाजूवाला नगर निकायों के लिए संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि नोखा: निवास झंवर—संयोजक, निर्मल भूरा—सह-संयोजक
देशनोक: शिवकिशन परिहार—संयोजक, कैलाशदान देपावत—सह-संयोजक श्रीडूंगरगढ़: रामेश्वर पारीक—संयोजक, हेमनाथ जाखड़—सह-संयोजक लूणकरणसर: उम्मेद सिंह शेखावत—संयोजक, श्याम पारीक—सह-संयोजक नापासर: जसवंत देया—संयोजक, राजाराम ओडिया—सह-संयोजक खाजूवाला: मोती सिंह राठौड़—संयोजक, डॉ. जे.एन. संधू—सह-संयोजक बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *