Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

‘मैं हूं कोरोना इक्कीसवीं सदी का’ का लोकार्पण

‘मैं हूं कोरोना इक्कीसवीं सदी का’ का लोकार्पण
बीकानेर। क़ासिम बीकानेरी के दो दिवसीय समारोह ‘सृजन के रंग-क़ासिम के संग’ के दूसरे दिन नागरी भण्डार स्थित नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में पुस्तक लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर क़ासिम बीकानेरी द्वारा डॉ. अज़ीज़ुल्लाह शीरानी की व्यंग्यात्मक उर्दू ललित निबंध पुस्तक के हिंदी अनुवाद ‘मैं हूं कोरोना इक्कीसवीं सदी का’ का लोकार्पण किया गया। समारोह की अध्यक्षता मालचंद तिवाड़ी ने की तथा कमल रंगा का सानिध्य रहा। विशिष्ट अतिथि डॉ. उमाकांत गुप्त ने क़ासिम बीकानेरी के अनुवाद कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे महत्वपूर्ण साहित्यिक कार्य बताया। उन्होंने कहा कि इस अनुवाद से हिंदी साहित्य जगत और अधिक समृद्ध हुआ है। इस अवसर पर मदन सैनी, प्रमोद कुमार शर्मा सहित साहित्य जगत से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *