Bikaner Bikaner District Rajasthan

दिव्यांगजनों और विशेष बच्चों के साथ मनाया त्यौहार

दिव्यांगजनों और विशेष बच्चों के साथ मनाया त्यौहार
बीकानेर। ₹1 प्रतिदिन सेवा योजना के अंतर्गत सेवा आश्रम में सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम में आवासित दिव्यांगजन, विशेष रूप से सक्षम एवं बौद्धिक रूप से अक्षम बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विनीता सुराना, बिंदु सेठिया एवं पलक पारख ने बच्चों को तिलक लगाकर रक्षा-सूत्र (राखी) बांधा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विनोद पारख, विजय बोथरा, राजेश बोथरा, गौतम पुगलिया, पुखराज लालानी, मुकेश जांगिड़, गणेश सोनी एवं लोकेश सुराना सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *