Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

श्रावण रुद्राभिषेक महोत्सव की पूर्णाहुति यज्ञानुष्ठान के साथ

श्रावण रुद्राभिषेक महोत्सव की पूर्णाहुति यज्ञानुष्ठान के साथ
बीकानेर। सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में पूरे श्रावण माह आयोजित रुद्राभिषेक अनुष्ठान की पूर्णाहुति की गई। सरजूदास महाराज ने बताया कि सियाराम महाराज की कृपा एवं रामदास महाराज के आशीर्वाद से पूर्णिमा के अवसर पर श्रावण रुद्राभिषेक महोत्सव का समापन यज्ञानुष्ठानपूर्वक किया गया। विश्व कल्याण की भावना से आयोजित इस अनुष्ठान में पं. सुरेश महाराज के सान्निध्य में यजमान उत्तम भाटी ने सपत्नीक विधि-विधान से पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर भगवान शिव से विश्व कल्याण एवं सुख-शांति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *