

राष्ट्रीय रोलर डर्बी चैम्पियनशिप 6 से 8 सितंबर
बीकाने। राजस्थान स्केट एसोसिएशन की ओर से भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ के तत्वावधान में 6 से 8 सितंबर तक गंगाशहर में महाराजा डॉ. करणी सिंह फेडरेशन कप राष्ट्रीय रोलर डर्बी चैम्पियनशिप आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन के सचिव योगेन्द्र खत्री ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की करीब 16 टीमों के 250 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट निशान्त जैन ने एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ किया।
