Bikaner Bikaner District Rajasthan

कंपनी सेक्रेटरीज परीक्षा में बीकानेर का बेहतर प्रदर्शन

कंपनी सेक्रेटरीज परीक्षा में बीकानेर का बेहतर प्रदर्शन
बीकानेर। कंपनी सेक्रेटरीज परीक्षा के प्रोफेशनल एवं एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2022) के जून 2026 सत्र का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम संस्थान की वेबसाइट सहित देशभर के क्षेत्रीय एवं चैप्टर कार्यालयों को जारी किया गया है। प्रोफेशनल प्रोग्राम में देशभर में ग्रुप-1 का उत्तीर्ण प्रतिशत 32.69 तथा ग्रुप-2 का 29.49 प्रतिशत रहा। जयपुर परीक्षा केंद्र की खुशी अग्रवाल और मुंबई केंद्र की सानिया समीर खान ने अखिल भारतीय प्रथम स्थान प्राप्त किया। एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम में ग्रुप-1 में 17.41 तथा ग्रुप-2 में 22.19 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उदयपुर केंद्र की विधि सुथार ने अखिल भारतीय प्रथम स्थान हासिल किया। राजस्थान एवं बीकानेर का परिणाम: राजस्थान में प्रोफेशनल प्रोग्राम के ग्रुप-1 में 29.43 तथा ग्रुप-2 में 30.64 प्रतिशत, जबकि एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम में क्रमशः 19.16 और 27.53 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। बीकानेर में प्रोफेशनल प्रोग्राम के ग्रुप-1 में 22.22 और ग्रुप-2 में 32.26 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं, एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम में ग्रुप-1 का उत्तीर्ण प्रतिशत 23.64 तथा ग्रुप-2 का 40 प्रतिशत रहा। संस्थान के अनुसार अगली परीक्षाएं 21 से 28 दिसंबर 2026 तक दोपहर के सत्र में आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *