

राम मंदिर में महादेव का सहस्रधारा अभिषेक व भव्य श्रृंगार आयोजित
बीकानेर। सावन माह के अवसर पर मृत्युंजय महादेव मित्र मंडल एवं भक्तों की ओर से राम मंदिर में भगवान महादेव का सहस्रधारा अभिषेक एवं भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर भगवान महादेव का पार्थिव नरसिंह रूप एवं फूल-मालाओं से आकर्षक श्रृंगार किया गया। रुद्री वाचन पंडित अचलेश्वर दत्त व्यास, पंडित वेदांश नारायण किराडू, पंडित कुंजबिहारी एवं पंडित निखिल किराडू द्वारा किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए अभिषेक में श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर विश्व में शांति एवं सभी सनातनियों के बीच प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की कामना की। आयोजन में चंद्रकुमार व्यास-उमा व्यास, रामनाथ व्यास-विजय लक्ष्मी व्यास, जयनारायण जोशी-उमा जोशी, कुंदन व्यास-पूर्णिमा व्यास, अचलेश्वर दत्त व्यास-सीमा व्यास, हितेश पुरोहित, नरसिंह बोहरा, मार्कण्डेय दत्त व्यास, केशव व्यास, केशव जोशी, गणेश पुरोहित, अरुण व्यास, मोनू व्यास, आनंद मोहन पुरोहित, देवांशु व्यास, निखिल किराडू, कुंजबिहारी व्यास, मयंक रंगा, रुद्र पुरोहित, शिवम पुरोहित, पुष्कर कल्ला, निखिल स्वामी, विशाल व्यास, अनंत पुरोहित, पूर्वेश पुरोहित, शरद जोशी, महेंद्र व्यास, शशांक व्यास, नवरत्न किराडू, जाह्नवी व्यास, रक्षिता व्यास सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
