

जंगलेश्वर महादेव मंदिर में 111 जोड़ों ने किया पार्थिव शिवलिंग निर्माण, महाभिषेक में उमड़ी श्रद्धा
बीकानेर। जंगलेश्वर महादेव मंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महाभिषेक का धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं आस्था के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर 111 जोड़ों ने श्रद्धापूर्वक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर सामूहिक रूप से भगवान शिव का महाभिषेक किया। पूजन एवं महाभिषेक का विधि-विधान पंडित भंवर पुरोहित एवं पंडित पंकज महाराज के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्वकल्याण की कामना की। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना तथा समाज में आध्यात्मिक चेतना, एकता एवं सद्भाव का संदेश देना है।
