

भ्रूण हत्या के खिलाफ दिलाई शपथ
बीकानेर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदासर में समिति की ओर से संस्कार विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के बसंत कुमार शर्मा, सुरेश शर्मा एवं भुवनेश यादव ने संस्कारों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान विद्यालय की अध्यापिकाओं एवं बालिकाओं को भ्रूण हत्या नहीं करने तथा इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने बालिकाओं को सामाजिक मूल्यों, संस्कारों एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका उषा हेमकर को समिति की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया गया। वहीं बालिकाओं को संस्था का साहित्य एवं पत्रक वितरित किए गए। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।
