Bikaner Bikaner District Rajasthan

गंगेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय में 150 वर्ष प्राचीन प्रतिमा की पूजा, निकली भव्य वरघोड़ा यात्रा

गंगेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय में 150 वर्ष प्राचीन प्रतिमा की पूजा, निकली भव्य वरघोड़ा यात्रा
बीकानेर। शिवबाड़ी स्थित गंगेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय में सुगन महाराज का उपासरा ट्रस्ट के तत्वावधान एवं सकलश्री संघ के सहयोग से 150 वर्ष प्राचीन गंगेश्वर पार्श्वनाथ भगवान की पूजा भक्ति संगीत के साथ की गई। इस अवसर पर परमात्मा की खासोजी (पालकी) में गाजे-बाजे के साथ भव्य सवारी (वरघोड़ा) निकाली गई।
साध्वी मुक्तांजनाश्री, सुरक्षाजनाश्री, सौम्यजनांश्री, चिलेहांजनाश्री एवं चितक्खरांजनाश्री के सान्निध्य में परमात्मा की सवारी मंदिर से रवाना होकर शिवबाड़ी के प्राचीन तालाब तक पहुंची। वहां शांति स्नात्र पूजा का आयोजन किया गया। इसके बाद सवारी वापस गंतव्य स्थल पर पहुंची। इस अवसर पर विमर्शानंद गिरि ने प्राचीन परंपरा के अनुसार भगवान गंगेश्वर पार्श्वनाथ का वंदन करते हुए परमात्मा की सवारी में नारियल भेंट किया। भक्ति संगीत कार्यक्रम में सुनील पारख, पप्पू बांठिया एवं राजेश नाहटा सहित अन्य कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *