Bikaner Bikaner District Rajasthan

लालेश्वर महादेव मंदिर में स्वर्ण-रजत आभूषणों से हुआ श्रृंगार

लालेश्वर महादेव मंदिर में स्वर्ण-रजत आभूषणों से हुआ भव्य श्रृंगार
बीकानेर। शिवबाड़ी स्थित श्री लालेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का बेसकीमती सोने, हीरे, माणक एवं मोती आदि आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे से रात नौ बजे तक श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के समीप मेले का भी आयोजन हुआ। विमर्शानंद गिरि ने बताया कि जाब्ते के साथ कोष कार्यालय से स्वर्ण आभूषण मंदिर लाए गए तथा दर्शन एवं आयोजन के बाद पूर्ण सुरक्षा के साथ वापस ले जाए गए। पूजा, श्रृंगार, भोग एवं आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मानव प्रबोधन प्रन्यास शिवमठ शिवबाड़ी की ओर से प्रकाशित साहित्य की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रन्यास के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग किया। मानव प्रबोधन प्रन्यास के तत्वावधान में 28 अगस्त से 3 सितंबर तक मंदिर परिसर में संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। स्वामी सच्चिदानंद गिरि महाराज कथा का वाचन एवं विवेचन करेंगे। कथा से एक दिन पूर्व 27 अगस्त को सुबह सवा आठ बजे श्री लालेश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो लक्ष्मीनारायण मंदिर होते हुए वापस प्रारंभिक स्थल पर पहुंचेगी। आयोजकों के अनुसार कथा में श्रद्धालुओं के बैठने एवं सुगमता से कथा श्रवण के साथ पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *