Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

ग्रामीण विद्यार्थियों को कंप्यूटर साक्षरता से जोड़ने का प्रयास

ग्रामीण विद्यार्थियों को कंप्यूटर साक्षरता से जोड़ने का प्रयास
बीकानेर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कार्यक्रम के तहत पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर की ओर से बम्बलू स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में कंप्यूटर साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना तथा उन्हें आधुनिक समय की आवश्यकताओं के अनुरूप सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कंप्यूटर के उपयोग एवं तकनीकी शिक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *