

कांग्रेस नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
बीकानेर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं देहात के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल एवं देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि स्व. राजीव गांधी को देश में संचार क्रांति के जनक के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने देश को आधुनिक तकनीक एवं संचार के क्षेत्र में नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में यशपाल गहलोत, मकसूद अहमद, जियाउर रहमान, गजेंद्र सिंह सांखला सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
