Bikaner Bikaner District Rajasthan

रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 9 सितंबर से लगेगा सेवा शिविर

रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 9 सितंबर से लगेगा सेवा शिविर
बीकानेर। रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पिछले दो वर्षों से लगातार सक्रिय न्यू डाली सेवा समिति फोटोग्राफर संघ इस वर्ष भी सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएगा। समिति की ओर से 9 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक दियातारा से करीब 3 किलोमीटर पहले सेवा शिविर लगाया जाएगा। शिविर में रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सेवा व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। शिविर का शुभारंभ रवि शेखर, महावीर रांका, अशोक अग्रवाल, राजकुमार पन्नू, रामरतन धारणिया एवं मुस्कान बाई द्वारा किया जाएगा। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *