

जागरूक उपभोक्ता ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है
बीकानेर। जागरूक उपभोक्ता ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है और शोषण के खिलाफ मजबूती से खड़ा होकर उससे बच सकता है। यह विचार कंज्यूमर्स एक्शन एंड नेटवर्क सोसाइटी (कैन्स) की जिला शाखा बीकानेर की ओर से भार्गव भवन में आयोजित उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं कंज्यूमर कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई), नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश के. व्यास ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश में धीरे-धीरे उपभोक्ता संरक्षण कानून अधिक प्रभावी होता जा रहा है। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि ममता सिंह ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण कानून लागू हुए 40 वर्ष बीत जाने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों के मजदूर, किसान एवं आम उपभोक्ता जागरूकता के अभाव में कई बार शोषण का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने उपभोक्ता अधिकारों के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीसीआई के जिला अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने की। इस अवसर पर रामकुमार व्यास, आशा स्वामी, भगतीराम पांडे, सत्यनारायण स्वामी, राजकुमार व्यास, विक्की सैनी, गोर्धन सिंह भाटी, नवीन आचार्य, कंचन भाटी, अश्विनी सिंगारिया, संगीता सुथार, चंद्रपाल सिंह, राधाकिशन तंवर एवं दीपिका त्रिवेदी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लक्ष्मण पुरोहित, संतोष सुथार, डॉ. सुदर्शन सोनी, जितेंद्र स्वामी, विष्णु लाल, आज्ञाराम सुथार, शांतिलाल सांखला, सुधा यादव, भवानी सिंह एवं भुवनेश ओझा ने भी अपने विचार रखे।
