

बार एसोसिएशन परिसर में नशा मुक्ति केंद्र के पोस्टर का विमोचन
बीकानेर। बार एसोसिएशन परिसर में नशा मुक्ति केंद्र के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित सहित लोकेंद्र सिंह शेखावत, अक्षत शर्मा, हेमंत सिंह चौहान, कुलदीप शर्मा, अमित सूर्यवंशी एवं कार्तिकेय सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि उसके परिवार, सामाजिक जीवन और भविष्य पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक जागरूकता और प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र की इस पहल को समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए आमजन से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक होने और नशामुक्ति के प्रयासों में सहयोग करने का आह्वान किया।
