

नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि मनीष तापड़िया तथा विशिष्ट अतिथि आनंद आचार्य, अनिल माहेश्वरी, राजेश चूरा और शशिमोहन मुंडड़ा रहे। समारोह में रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स के वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष सुनील चामड़िया ने गत कार्यकाल में किए गए विभिन्न सेवा प्रकल्पों का प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने सेवा कार्यों में सहयोग करने वाले रोटेरियंस एवं समाजसेवियों के योगदान के लिए उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर आभार व्यक्त किया। इसके बाद नव नियुक्त अध्यक्ष विपिन लड्ढा ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। विशिष्ट अतिथि आनंद आचार्य ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके पद के अनुसार शपथ दिलाई। वहीं डॉ. मनोज कूड़ी ने क्लब के नवसदस्यों को रोटरी इंटरनेशनल के अनुरूप शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष विपिन लड्ढा, सचिव जगदीप सिंह ओबेरॉय और कोषाध्यक्ष राजेश खत्री सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। समारोह के दौरान क्लब के आगामी सेवा कार्यों और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
