Bikaner Bikaner District Rajasthan

गौमुख से गंगाजल लाने श्रीरामसर से रवाना हुआ शिवभक्तों का जत्था

गौमुख से गंगाजल लाने श्रीरामसर से रवाना हुआ शिवभक्तों का जत्था
बीकानेर। श्रीरामसर से शिवभक्तों का जत्था उत्तराखंड स्थित गौमुख से पवित्र गंगाजल लाने के लिए श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। जत्थे के प्रस्थान से पूर्व श्रीरामसर स्थित रामबाग में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन कर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित, मंगलमय एवं सफल यात्रा की कामना की। इस दौरान पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। चांदमल भाटी ने बताया कि शिवभक्तों का यह जत्था कठिन पर्वतीय मार्गों से होते हुए गौमुख पहुंचेगा। वहां से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ यात्री बीकानेर लौटेंगे। इसके बाद श्रीरामसर स्थित रामबाग में भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा। घनश्याम भाटी ने बताया कि प्रस्थान के अवसर पर श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रियों का माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर उत्साहवर्धन किया तथा उनकी सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कन्हैयालाल भाटी, मुरली पंवार, जीतू पंवार, मुकेश पंवार, प्रेम कुमार गहलोत, शिव गहलोत, हुकमचंद कच्छावा एवं नंदकिशोर गहलोत सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कांवड़ यात्रा में प्रणव गहलोत, आनंद गहलोत, गौतम सांखला, पवन मोहता, पवन खडगावत, भवानी पंवार, महावीर जाट, अर्जुन गहलोत, भगत गहलोत, सुनील पंवार, मयंक गहलोत, राजेश चौहान, ईश्वर भाटी, रवि गहलोत, रविशंकर सोलंकी, करण सोलंकी, मंगल सोलंकी, नारायण गहलोत, अमरचंद प्रजापत, दक्ष चौहान, राधे खड्गावत, उदय (भवानी), सोनू सांखला, राजेंद्र गहलोत, अर्जुन सोलंकी, नारायण उपाध्याय, सेवाराम सोलंकी, रामलाल प्रजापत, जयकिशन चौहान, रौनक गहलोत, चेतन गहलोत, भरत गहलोत, अनुज गहलोत, कुलदीप सोलंकी, राहुल राठौर, संतोष सोनी, मंथन मेघवाल, मनोज गहलोत, लोकेश प्रजापत, तरुण गहलोत, मानव कच्छावा, अनिल तंवर, विक्रम सांखला, दीपक शर्मा, तेजस गहलोत एवं राधे गहलोत सहित अन्य शिवभक्त शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *