Bikaner Bikaner District Rajasthan

कार्यकारिणी का विस्तार

कार्यकारिणी का विस्तार
बीकानेर। एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज़ पोर्टल्स की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अध्यक्ष मनोज व्यास ने नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। घोषित कार्यकारिणी में उमेश पुरोहित को सचिव, दिलीप गुप्ता को उपाध्यक्ष तथा प्रकाश सामसुखा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज व्यास ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अनुभवी साथियों के मार्गदर्शन, सहयोग और सक्रिय भागीदारी से एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज़ पोर्टल्स भविष्य में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों एवं न्यूज़ पोर्टल संचालकों के हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और व्यापक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *