Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर कथित प्रदर्शन से भड़का विहिप-बजरंग दल, राहुल गांधी और पप्पू यादव का फूंका पुतला

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर कथित प्रदर्शन से भड़का विहिप-बजरंग दल, राहुल गांधी और पप्पू यादव का फूंका पुतला
बीकानेर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, बीकानेर महानगर के तत्वावधान में बुधवार को कोटगेट पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे को लेकर संसद परिसर में कुछ सांसदों द्वारा किए गए कथित नाटकीय प्रदर्शन के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद राहुल गांधी एवं पप्पू यादव का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस घटनाक्रम की निंदा करते हुए इसे करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय बताया। विहिप के रामरतन धारणिया ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और उसके चढ़ावे को राजनीतिक मंचन का विषय बनाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम, संत समाज और सनातन परंपरा के सम्मान से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। वसुंधरानंद महाराज ने कहा कि देश में बार-बार साधु-संतों एवं सनातन परंपरा का कथित अपमान किया जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने ऐसे मामलों पर समाज से एकजुट होकर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए संबंधित सांसदों के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई। इस अवसर पर विनोद सेन, राजेंद्र सोनी, आनंद गुप्ता, हरिकिशन व्यास, बसंत शर्मा, हरीश सैनी, बजरंग तंवर, ऋषि पारीक, अनमोल शर्मा, तुषार सोनी, हर्षित सोनी, नंदकिशोर गहलोत, दाऊलाल धारू, अजय तंवर, योगेश गहलोत, करण सोलंकी, मनीष सोलंकी, हिमांशु अग्रवाल, राजू गहलोत, रामजी लोहार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *